छात्रों को जल्द दें छात्रवृत्ति की राशि
Updated at : 08 Apr 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया़ गुरु गोष्ठी में प्रशिक्षक विनोद कुमार पांडेय एवं अशोक कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को बताया कि जिस विद्यालय में छात्रवृत्ति व पोषाहार की राशि वर्ष 2016-2017 का चली गयी है, उस राशि को शीघ्र ही विद्यालयों […]
विज्ञापन
राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया़ गुरु गोष्ठी में प्रशिक्षक विनोद कुमार पांडेय एवं अशोक कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को बताया कि जिस विद्यालय में छात्रवृत्ति व पोषाहार की राशि वर्ष 2016-2017 का चली गयी है, उस राशि को शीघ्र ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापक लाभुक छात्र/छात्राओं के खाता में भेज दें.
साथ ही जिन विद्यालयों में अभी तक शिक्षा समिति का गठन नहीं किया गया है़ वैसे विद्यालय भी अपने विद्यालय में एक सप्ताह के अंदर शिक्षा समिति का गठन कर निबंधन करा लें. विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र/छात्राओं से संबंधित बातों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि चेतना सत्र के दौरान सभी बच्चों के बीच स्वच्छता संबंधित आवश्यक बातों के साथ शौचालय का उपयोग एवं उसके रख-रखाव के बारे में जानकारी दें.
लोगों को खुले में शौच करने से रोकने व घरों में बने शौचालयों का उपयोग करने की जानकारी देने की बात गुरु-गोष्ठी में कही गयी.
इसके बाद मध्याह्न भोजन साधन सेवी संजय कुमार राय ने बताया कि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत सभी विद्यालयों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया़ साथ ही अपना आधार कार्ड , मध्याह्न भोजन से संबंधित कागजात की छायाप्रति हर हाल में 15 अप्रैल तक जमा करने का निर्देश दिया़ मध्याह्न भोजन की राशि से संबंधित कागजात नहीं जमा करने पर राशि उनके खाते में नहीं भेजी जायेगी़ मध्याह्न भोजन के रिपोर्ट के साथ-साथ मूल अभिश्रव के साथ जीएसटी का भी रिपोर्ट लगा होना चाहिए़ इस गुरु गोष्ठी में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




