किसानों को लाभान्वित करने के लिए लगेगा चौपाल

Updated at : 08 Apr 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को लाभान्वित करने के लिए लगेगा चौपाल

बक्सर : सदर प्रखंड स्थित इ किसान भवन के सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर द्वारा तकनीकी कर्मियों का एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल तथा कार्यपालक सहायक शामिल हुए. आत्मा प्रबंध समिति के अध्यक्ष-सह-जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा किआत्मा द्वारा कौशल […]

विज्ञापन
बक्सर : सदर प्रखंड स्थित इ किसान भवन के सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर द्वारा तकनीकी कर्मियों का एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल तथा कार्यपालक सहायक शामिल हुए. आत्मा प्रबंध समिति के अध्यक्ष-सह-जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा किआत्मा द्वारा कौशल विकास मिशन का आयोजन कृषि व कृषि से संबद्ध क्षेत्र में किसानों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी.
इसके लिए 11 अप्रैल को पटना में विभाग की एक बैठक आयोजित की गयी है, जहां इसके आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने कहा कि आत्मा का मुख्य कार्य कृषि व कृषि से संबद्ध क्षेत्रों में होनेवाली समस्त गतिविधयों को किसानों तक पहुंचाने की है. इस दिशा में सभी प्रसारकर्मियों को सुदूर इलाके के किसानों तक पहुंच बनाने का निर्देश भी दिये. उन्होंने आत्मा चौपाल पर चर्चा करते हुए बताया कि सभी बीटीएम तथा एटीएम मौसम आधारित कैलेंडर तैयार कर संध्याकालीन किसान चौपाल का आयोजन करें, जिसमें किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष कर कम आर्थिक लागत में अधिकतम पैदावार दिलाया जा सके.
उन्होंने आगे कहा कि जिसके स्तर से जो भी समस्या हो उसे सीधे मुझे अवगत कराएं, ताकि ससमय निबटारा कर सकरात्मक कार्य का परिदृश्य तैयार की जा सके. समूह निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्यानुसार कृषक हितार्थ समूह तथा खाद्य सुरक्षा समूह का गठन कर समूह के सदस्यों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करें तथा पूर्व में गठित समूहों को क्रियाशील कर उनके बीच नवीन सूचनाओं को प्रसारित करें. इसमें कोताही बरतनेवाले कर्मियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. कृषि विभाग तथा आत्मा गठित समूहों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कटिबद्ध है.
उन्होनें निर्देश दिया कि सभी प्रखंड तकनिकी प्रबंधक आत्मा, उद्यान तथा कृषि विभाग की सभी योजनाओं का फ्लेक्स बोर्ड तैयार करने के साथ प्रखंड स्तरीय आत्मा कर्मियों का नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित कर प्रत्येक प्रखंड में इ किसान भवन के टॉप फ्लोर पर अधिस्थापित करना सुनिश्चित करें. बैठक में नरेश कुमार, रघुकुल तिलक, बालाजी, चंदन कुमार सिंह , रामाकांत दिक्सित ,दीपक कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन