नहीं लगे हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट
Updated at : 08 Apr 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

नयी गाड़ियों पर अब भी लग रहा आम चलनवाला नंबर प्लेट बक्सर : सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2016 में एक आदेश पारित कर सभी प्रकार के वाहनों पर सौ फीसद हाइ सिक्युरिटी निबंधन (एचएसआरपी ) प्लेट लगवाने की अनिवार्यता तय की थी. न्यायालय के आदेश के बाद राज्य के परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त […]
विज्ञापन
नयी गाड़ियों पर अब भी लग रहा आम चलनवाला नंबर प्लेट
बक्सर : सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2016 में एक आदेश पारित कर सभी प्रकार के वाहनों पर सौ फीसद हाइ सिक्युरिटी निबंधन (एचएसआरपी ) प्लेट लगवाने की अनिवार्यता तय की थी. न्यायालय के आदेश के बाद राज्य के परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त और प्रधान सचिव ने कई बार आदेश पत्र जारी कर जिला परिवहन पदाधिकारी को निबंधित सभी वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगवाने का सख्त निर्देश दिया था, लेकिन बक्सर जिले में हाल यह है कि 95 फीसद वाहन बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं.
जिले की कमान संभाले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीडीसी, एसडीपीओ, एडीएम सहित अन्य पदाधिकारियों के सरकारी वाहनों में भी अब तक उच्च सुरक्षा युक्त निबंधन प्लेट नहीं लगा है. यह हाल तब है जब परिवहन विभाग ने एचएसआरपी लगाने के लिए बक्सर में एजेंसी तय कर दी है. बावजूद इसके वाहनचालक व विभाग उदासीन बने हैं. रिपोर्ट के अनुसार जिले में निबंधित आठ हजार 839 वाहनों में मात्र 114 वाहनों में अब तक एचएसआरपी लगे हैं.
पुलिस वाहनों में भी नहीं लगा एचएसआरपी : जिले के पुलिस पदाधिकारी से लेकर कुल 14 पुलिस थानों के वाहनों में भी एचएसआरपी नहीं लगा पाया है. पुलिस पदाधिकारी निजी वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग कर जुर्माना वसूल रहे हैं, लेकिन खुद अपने वाहनों में न्यायालय व विभाग के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं.
पदाधिकारी भी उदासीन : जिले में कार्यरत, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, शिक्षा पदाधिकारी से लेकर अधीक्षक उत्पाद, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सहित सरकारी वाहनों का प्रयोग करनेवाले पदाधिकारियों को भी एचएसआरपी लगाने की फुर्सत नहीं है. जबकि इस मामले में डीटीओ को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
अभियान चलाकर लगेंगे प्लेट
परिवहन विभाग ने सभी गाड़ियों में हाइ सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य रूप से लगाना है. नयी, पुरानी व निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहनों में एचएसआरपी लगाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. सरकारी वाहनों में अभियान चलाकर एचएसआरपी लगाये जायेंगे. इसके लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से पत्राचार किया जायेगा.
दिवाकर झा, जिला परिवहन पदाधिकारी, बक्सर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




