शराब बिक्री के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Updated at : 05 Apr 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बिक्री के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

नावानगर : नवानगर प्रखंड के बासुदेवा ओपी क्षेत्र के बिंद टोली की महिलाएं चोरी-छिपे बेची जा रही शराब के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर गयीं. महिलाओं ने चार घंटे तक डुमरांव-बिक्रमगंज पथ को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. हाथों में डंडा और […]

विज्ञापन

नावानगर : नवानगर प्रखंड के बासुदेवा ओपी क्षेत्र के बिंद टोली की महिलाएं चोरी-छिपे बेची जा रही शराब के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर गयीं. महिलाओं ने चार घंटे तक डुमरांव-बिक्रमगंज पथ को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. हाथों में डंडा और शराब की बोतलें लेकर महिलाएं सड़क पर उतरी थीं. शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा इस कदर था कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी भिड़ गयीं.

बाद में किसी तरह मामले को शांत करा कर जाम को हटाया गया. सड़क जाम करने के मामले में तीन नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं शराब बेचे जाने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कई महिलाएं शौच के लिए निकली थीं. इस दौरान गांव के युवक शिव दयाल बिंद को शराब बेचते देखा, जिसके बाद महिलाओं ने इसका विरोध किया. शराब विक्रेता व महिलाओं में

शराब बिक्री के…
कहासुनी भी हुई. शराब धंधेबाज ने विद्यावती देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया, जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और शराब विक्रेता के घर के पास धावा बोल कर शराब के साथ उसे धर दबोचा. महिलाएं पुलिस पर सांठगांठ कर शराब बेचने का आरोप लगा रही थीं. महिलाओं का कहना था कि पुलिस से सांठगांठ कर क्षेत्र के तस्कर बिंद टोली व आसपास के क्षेत्रों में शराब बेच रहे हैं. होली के बाद से यह धंधा और बढ़ गया है. कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिलाएं डीएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ी हुई थीं. बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन