पिटाई के बाद फूट पड़ा आक्रोश

बक्सर/नावानगर : राज्य में भले ही पूर्ण शराबबंदी के एक साल हो गये, लेकिन इस शराबबंदी का असर बक्सर के बासुदेवा ओपी अंतर्गत बिंद टोली में नहीं दिख रहा है. पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होते देख महिलाओं के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया. महिलाओं ने एक साथ कारोबारी के […]
बक्सर/नावानगर : राज्य में भले ही पूर्ण शराबबंदी के एक साल हो गये, लेकिन इस शराबबंदी का असर बक्सर के बासुदेवा ओपी अंतर्गत बिंद टोली में नहीं दिख रहा है. पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होते देख महिलाओं के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया. महिलाओं ने एक साथ कारोबारी के अड्डे पर धावा बोल दिया. इस दौरान कारोबारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की, जिसमें कई महिलाएं जख्मी हो गयीं. फिर भी महिलाओं का गुस्सा इस कदर था कि महिलाओं ने एक कारोबारी शिवदयाल बिंद को धर दबोचा. उसके पास से अरुणांचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद हुआ है. बरामद शराब के साथ महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
जाम की सूचना पुलिस को मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित महिलाओं का कोपभाजन भी होना पड़ा. महिलाओं ने पुलिस से पूछा कि यह कैसी शराबबंदी है. पुलिस ही शराब बिकवा रही है. महिलाओं का आरोप था कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंद होने के बाद इन गांवों में शराब की बिक्री जारी है. इसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है. काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाया गया. महिलाओं ने बताया कि बासुदेवा ओपी के कई गावों में अवैध तरीके से शराब बनायी व बेची जा रही है, जिसके कारण इन गांवों में रहनेवाली महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है. शराब के नशे में होकर घर के पुरुष सदस्य हमेशा मारपीट करते हैं. घर में रखे सामान को बेचकर शराब पी जाते हैं. महिलाओं ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गयी, लेकिन इसपर कोई अमल नहीं किया गया. इसके खिलाफ महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया और गरमी के बावजूद चिलचिलाती धूप में चौका-बरतन छोड़कर सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




