हजारीबाग को हरा धनबाद की टीम पहुंची फाइनल में
Updated at : 05 Apr 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को आंध्र प्रदेश बनाम जमालपुर के बीच खेला जायेगा मैच डुमरांव : आॅल इंडिया शहीद विश्वंभर सिंह स्मृति अंतरराज्यीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में मंगलवार को स्थानीय प्लस टू राज हाइस्कूल खेल मैदान में हजारीबाग बनाम धनबाद के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें धनबाद की टीम शुरू से हजारीबाग पर भारी रही. मध्यांतर में धनबाद […]
विज्ञापन
गुरुवार को आंध्र प्रदेश बनाम जमालपुर के बीच खेला जायेगा मैच
डुमरांव : आॅल इंडिया शहीद विश्वंभर सिंह स्मृति अंतरराज्यीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में मंगलवार को स्थानीय प्लस टू राज हाइस्कूल खेल मैदान में हजारीबाग बनाम धनबाद के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें धनबाद की टीम शुरू से हजारीबाग पर भारी रही. मध्यांतर में धनबाद ने एक गोल किया. मध्यांतर के बाद दो गोल दाग फाइनल में खेलने का जगह बना ली. वहीं, छह अप्रैल को टूर्नामेंट में आंध्रप्रदेश बनाम जमालपुर और सात अप्रैल को पदरौना उत्तरप्रदेश बनाम बंगाल टीम के बीच मैच होगा. सेमीफाइनल में बतौर मुख्य अतिथि डीएम रमण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि एसडीओ प्रमोद कुमार थे.
मैच शुरू होने के साथ ही धनबाद टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का नजारा पेश किया तथा विपक्षी के रक्षण को भेदने में सफलता पायी. हाफ टाइम के बाद 40वें मिनट में धनबाद के खिलाड़ियों द्वारा एक और गोल कर अंतर 2-0 कर दिया. हजारीबाग के खिलाड़ी अभी संभल भी नहीं पाये थे कि थोड़ी देर बाद ही हजारीबाग की ओर से एक और गोल कर अंतर 3-0 कर दिया गया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि सह डीएम रमण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. साथ ही अपने संबोधन में स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है. इसकी जानकारी उपस्थित लोगों को दी और उन्होंने खेल भावना से प्रतियोगिता में खेलने की नसीहत दी. डीएम ने शहीद के नाम पर हो रहे इस आयोजन को सराहा. मैच में जनार्दन यादव, प्रदीप सरकार तथा हरेंद्र कुमार ने रेफरी की. जबकि इस्लाम अंसारी तथा भगवती प्रसाद ने उद्घोषक की भूमिका निभायी. कमलेश सिंह, आयोजक संत जान सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक डाॅ रमेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, राज सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




