गर्भवती महिला व दो बच्चों की हत्या
Updated at : 03 Apr 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के बंसवर गांव में शनिवार की रात अंतरंग संबंध का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने महिला और उसके दो बच्चों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. आरोपित रिश्ते में महिला का देवर लगता है. इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही गांव […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के बंसवर गांव में शनिवार की रात अंतरंग संबंध का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने महिला और उसके दो बच्चों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. आरोपित रिश्ते में महिला का देवर लगता है. इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. पूरा गांव इस घटना से हैरान है. ब्रह्मपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना में प्रयुक्त धारदार रामा को जब्त कर लिया है. वहीं, महिला के ससुर राजकिशोर पासवान ने विसंभर पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना के बाद से महिला के पति की मानसिक हालत बिगड़ गयी है. रविवार को बक्सर में मेडिकल बोर्ड का गठन कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महिला चार माह की गर्भवती थी. जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बंसवर गांव में शनिवार की रात राजकिशोर पासवान का पुत्र विसंभर पासवान अपने भाई हीरालाल पासवान के घर मोबाइल चार्जकरने के लिए दरवाजा खुलवाया. हीरालाल पासवान दरवाजा खोल कर लघुशंका के लिए बाहर चला गया. इसी दौरान विसंभर पासवान ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और हीरालाल पासवान की पत्नी दुर्गावती देवी से अंतरंग संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. महिला ने इसका विरोध किया तो उसने घर में रखे रामा (धारदार हथियार) से मारकर दुर्गावती देवी (30 वर्ष), भतीजा अमित पासवान (छह वर्ष) और भतीजी रेगिनी कुमारी (डेढ़ वर्ष) की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. वहीं, हीरालाल की एक पुत्री नंदनी कुमारी अपने बड़ी मां के साथ सोयी हुई थी, इसलिए बच गयी.
इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पर भीड़ लग गयी. ग्रामीण इस घटना के बाद सहमे हुए हैं. वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि विसंभर पासवान राजस्थान के भिलवाड़ा के एक फैक्टरी में मजदूरी करता है. कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया हुआ था, जहां शनिवार की रात उसने घटना को अंजाम दिया. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी है. इसके साथ ही पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




