सड़क जाम करने में प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट के बाद 16 मार्च को एनएच 84 को जाम करने के मामले में दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है. जानकारी देते हुए सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-84 को जाम […]
बक्सर : विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट के बाद 16 मार्च को एनएच 84 को जाम करने के मामले में दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है. जानकारी देते हुए सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-84 को जाम कर न सिर्फ विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की,
बल्कि यात्रियों को भी भारी परेशानियां झेलनी पड़ी, जो पूरी तरह गैर कानूनी था. जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, उनमें संगठन के जिला मंत्री राजाराम पांडेय, विनोद राय, देवेंद्र राय, धर्मेंद्र दूबे, दीपक दूबे, धीरज दूबे, विक्की दूबे, भगवान सिंह त्यागी, नंदजी सिंह, दयाशंकर ठाकुर, चंदेश्वर सिंह एवं डुमरी मंडल अध्यक्ष संतोष साह का नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




