महिला की मौत पर हुआ हंगामा

Updated at : 20 Mar 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की मौत पर हुआ हंगामा

बक्सर/इटाढ़ी : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत के बाद रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसांव खुर्द गांव की है. मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को लेकर थाने पहुंच गये. मृतका […]

विज्ञापन

बक्सर/इटाढ़ी : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत के बाद रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसांव खुर्द गांव की है. मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को लेकर थाने पहुंच गये.

मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. जानकारी के अनुसार पंचू चौहान की 35 वर्षीय पत्नी माया देवी का एक निजी क्लिनिक में यूट्रस का ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के दो घंटे बाद ही महिला की मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक में जम कर बवाल किया. परिजनों के गुस्से को देखते हुए चिकित्सक सत्य नारायण कुशवाहा और उनके कर्मचारी भाग खड़े हुए. इधर शव को लेकर परिजन इटाढ़ी थाना पहुंचे, जहां चिकित्सक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की. इस संबंध में इटाढ़ी थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घटना के बाद से ही चिकित्सक फरार चल रहा है. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों के कारण आये दिन इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं. इलाज के नाम पर किसी तरह का ऑपरेशन इन लोगों के द्वारा कर दिया जा रहा है.
परिजन शव को लेकर पहुंचे थाना, डॉक्टर की गिरफ्तार की मांग
मामले की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन