आधार है, तो मिलेगा अनाज

Updated at : 20 Mar 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
आधार है, तो मिलेगा अनाज

तैयारी. आधार नंबर नहीं रहने पर 31 मार्च से बंद होगा राशन परिवार के मुखिया के साथ अन्य सदस्यों का आधार कार्ड होना जरूरी बक्सर : शहर में लगभग डेढ़ लाख कार्डधारकों को जिला आपूर्ति विभाग ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक नये राशन कार्ड बनवाने का अल्टीमेटम दिया है. इसके लिए विभागीय अधिकारी […]

विज्ञापन

तैयारी. आधार नंबर नहीं रहने पर 31 मार्च से बंद होगा राशन

परिवार के मुखिया के साथ अन्य सदस्यों का आधार कार्ड होना जरूरी
बक्सर : शहर में लगभग डेढ़ लाख कार्डधारकों को जिला आपूर्ति विभाग ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक नये राशन कार्ड बनवाने का अल्टीमेटम दिया है. इसके लिए विभागीय अधिकारी लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं, जिससे कि कोई भी कार्डधारक राशन से वंचित न रह सके. इसके साथ ही विभाग ने वैसे राशन कार्डधारियों को भी नोटिस दिया है. जिन्होंने आधार कार्ड से अब तक अपने राशन कार्ड और बैंक अकाउंट की लिंकिंग नहीं कराया है.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय ने इस बाबत स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि जिन लाभुकों का राशन कार्ड आधार कार्ड व बैंक खाता से लिंक नहीं होगा, उन्हें 31 मार्च के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलनेवाली सामग्री से वंचित रहना पड़ेगा. राशन की दुकानों से सब्सिडीवाले अनाज प्राप्ति के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. इसका लक्ष्य खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभुकों की पहचान करना है. आदेश के अनुसार राशन कार्डधारक को अपना राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य है. इसके लिए मार्च तक की समय सीमा तय की गयी है. जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है, वे जल्द-से-जल्द अपना आधार कार्ड बनवा लें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं.
आधार से लिंक होगा राशन कार्ड
दरअसल सरकार ने राशन कार्ड में हो रही धांधली को रोकने के लिए आधार कार्ड नंबर से जोड़ने का फैसला लिया गया है. इसके लिए परिवार के मुखिया का आधार कार्ड के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड भी होना जरूरी है. इसी को लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय ने दिशा निर्देश जारी किये हैं.
कार्डधारकों को मार्च तक का अल्टीमेटम : जिस परिवार के मुखिया के पास आधार कार्ड नहीं होगा. उसको राशन कार्ड से वंचित किया जायेगा. इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी आधार कार्ड होना जरूरी है. इसकी वजह है कि राशन कार्ड में यूनिट चढ़ाने में दिक्कत न हो. साथ ही राशन कार्ड बनने के बाद परिवार में किसी बच्चे का जन्म होगा, तो छह माह के भीतर उसका राशन कार्ड बनाना आवश्यक है. परिवार के मुखिया का एक बार राशन कार्ड बन जाने पर उसमें पांच साल बाद ही बदलाव किया जायेगा. यदि कोई घर के मुखिया से अलग हो जाता है, तो उस स्थिति में राशन कार्ड बनाया जायेगा.
बैंक एकाउंट व राशन कार्ड से जुड़ेगा आधार नंबर
इस माह तक का अल्टीमेटम
सभी लोगों को मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक का अल्टीमेटम दिया गया है. यदि निर्धारित समय तक राशन कार्ड नहीं बनेगा, तो राशन कार्ड से वंचित रहना होगा.
शिशिर कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन