होली के बाद परदेस लौटने लगे, ट्रेनों में हो रही भीड़
Updated at : 15 Mar 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेनों में रही इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ बक्सर : ली के बाद लोग कार्यालयों को लौटने लगे हैं. इसके चलते ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ी है. मंगलवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ रही. 11 से 13 मार्च तक होली की छुट्टी और उसके बाद ज्यादातर लोगों को बुधवार को कार्यालय पहुंचना […]
विज्ञापन
ट्रेनों में रही इस सीजन की सर्वाधिक भीड़
बक्सर : ली के बाद लोग कार्यालयों को लौटने लगे हैं. इसके चलते ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ी है. मंगलवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ रही. 11 से 13 मार्च तक होली की छुट्टी और उसके बाद ज्यादातर लोगों को बुधवार को कार्यालय पहुंचना है, सो सुबह से ही बक्सर स्टेशन सहित डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जुट गयी थी. दिल्ली, मुंबई सहित तकरीबन सभी रूटों की प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची रही. नयी दिल्ली जानेवाली सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में लंबे समय बाद मंगलवार को स्लीपर श्रेणी में नो रूम की स्थिति रही. भीड़ के चलते काफी यात्रियों को ट्रेनों में पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा.
लोगों ने कहा कि भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन को स्पेशल ट्रेन भी चलानी चाहिए थी. होली मनाने के लिए इस बार बड़ी संख्या में लोग 10 मार्च को ही बक्सर पहुंच गये थे. सोमवार तक होली की छुट्टी, उसके बाद ज्यादातर लोग मंगलवार तक रुके. ट्रेनों में भीड़ इस कदर थी कि स्लीपर कोचों का हाल भी जनरल डिब्बों की भांति रहा. जबकि थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 300 के पार पहुंच गयी. दिल्ली जानेवाली 12505 नाॅर्थ इस्ट एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 13291 श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में भी सीटों की स्थिति यही रही.
मुंबई जानेवालों को ज्यादा परेशानी हुई : मुंबई जानेवाले यात्रियों को ज्यादा फजीहत झेलनी पड़ रही है. इसका कारण यह रहा कि मुंबई जाने के लिए बक्सर स्टेशन पर महज तीन गाड़ियों का ठहराव है. 13201 राजेंद्र नगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जानेवाली ट्रेन में 24 मार्च तक लंबी प्रतीक्षा सूची की स्थिति है. वहीं 12142 पाटलिपुत्रा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जानेवाली पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में 26 मार्च तक 533 वेटिंग लिस्ट है.
सबसे बदतर स्थिति भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रही. यह ट्रेन लंबी दूरी की होने वजह से हमेशा भीड़ रहती है. इसमें चार अप्रैल तक कंफर्म सीट नहीं है. मुंबई, पुणे, जयपुर, चेन्नई की ओर जानेवाली ट्रेनें भी यात्रियों से ठसाठस रहीं. शाम को भागलपुर लोकमान्य तिलक छूटने के वक्त यात्रियों की भीड़ से बक्सर स्टेशन पर खड़े होने को भी जगह नहीं रही.
दिल्ली रूट पर इस महीने नहीं है कंफर्म सीट : दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण बक्सर से आनंद विहार को जानेवाली गरीब रथ में भी प्रतीक्षा सूची काफी लंबी रही. वहीं, 12401 मगध एक्सप्रेस, 13007 उधान आभा तूफान एक्सप्रेस, 14483 फरक्का एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची रही.
दिल्ली जानेवाली 12505 नाॅर्थ इस्ट एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 13291 श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में भी यह स्थिति पूरे मार्च महीने भर है. बक्सर से दिल्ली को जानेवाली सभी आठ ट्रेनों में एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 300 के पार है. यही हाल डुमरांव समेत अन्य रेलवे स्टेशनों का भी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




