अब चिट्ठियों की भी होगी ऑनलाइन निगरानी

Updated at : 11 Mar 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब चिट्ठियों की भी होगी ऑनलाइन निगरानी

बक्सर : डाक विभाग के लेटर बॉक्स में अब कम ही चिट्ठी-पत्रों का आगम और निर्गम होता है लेकिन इस पर भी निगरानी रखने के लिए डाक विभाग इन्हें सॉफ्टवेयर आधारित करके इसे नयी टेक्नालॉजी से जोड़ने जा रहा है. यदि आप लेटर बॉक्स में अपनी चिट्ठी डालते हैं, मगर वह अपने गंतव्य पर पहुंचने […]

विज्ञापन

बक्सर : डाक विभाग के लेटर बॉक्स में अब कम ही चिट्ठी-पत्रों का आगम और निर्गम होता है लेकिन इस पर भी निगरानी रखने के लिए डाक विभाग इन्हें सॉफ्टवेयर आधारित करके इसे नयी टेक्नालॉजी से जोड़ने जा रहा है. यदि आप लेटर बॉक्स में अपनी चिट्ठी डालते हैं, मगर वह अपने गंतव्य पर पहुंचने के बजाय खो जाती है या फिर देरी से पहुंचती है,

तो अब डाक विभाग ने इसका भी समाधान निकाल लिया है. डाक विभाग लेटर बॉक्स पर जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया है. इससे उसमें डाली जानेवाली साधारण चिट्ठियों की भी मॉनीटरिंग हो सकेगी. पहले चरण में शहर के दो दर्जन लेटर बॉक्सों पर जीपीएस लगाने की योजना बनायी गयी है. यदि इसके परिणाम सकारात्मक रहे, तो शहर के सभी लेटर बॉक्स पर जीपीएस लगाया जायेगा. अब तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, मनीआर्डर व पार्सल को ही ट्रैक कर किया जा सकता था, साधारण डाक पर किसी का ध्यान नहीं था.

ऐसे काम करता है सॉफ्टवेयर : लेटर बॉक्स को एक सॉफ्टवेयर के माध्यम जोड़ा गया है, जो कि एक मोबाइल फोन से जुड़ा होगा. यह मोबाइल फोन उस डाकिये के पास रहेगा, जो उसमें से चिट्ठियां निकालने जायेगा. डाकिया जब लेटर बॉक्स खोलेगा, तो लेटर बॉक्स में लगाये गये प्लेट को स्कैन करेगा, इससे लेटर बॉक्स खुलने की तारीख, समय, क्षेत्र तथा उसमें मौजूद चिट्ठियों का पूरा विवरण विभाग के पास पहुंच जायेगा. यदि किसी दिन लेटर बॉक्स नहीं खुला, तो सिस्टम उसकी भी रिपोर्ट भेजेगा. लेटर बॉक्स से निकलने के बाद चिट्ठियों को कितने देर में डाक घर तक पहुंचाया गया, इसका भी पूरा विवरण आयेगा.
कई बार कर्मचारी कई-कई दिन तक लेटर बॉक्स नहीं खोलते थे. जीपीएस लगने के बाद इस पर लगाम लगेगा.
लगाये जायेंगे जीपीएस
डाक विभाग नये जमाने के साथ कदमताल कर रहा है. उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके, इसे ध्यान में रख कर विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. आंध्र प्रदेश के बाद बिहार के कई पोस्ट ऑफिस के लेटरबॉक्स में जीपीएस लगाया जा रहा है. बक्सर में जल्द ही लेटर बॉक्स जीपीएस सिस्टम से लैस किये जायेंगे.
रंजय कुमार, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन