रजवाहा में पानी नहीं, किसान चिंतित

Updated at : 06 Mar 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
रजवाहा में पानी नहीं, किसान चिंतित

डुमरांव : गेहूं की फसल को बचाने को लेकर सिकरौल-भोजपुर रजवाहा से जुड़े किसान काफी चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि 15 दिन हो गये, लेकिन अभी तक इस रजवाहा में पानी नहीं आया.पानी नहीं मिलने के कारण गेहूं की फसल खराब हो रही है. इस हालत में अधिकतर किसान अपने डीजल पंप के […]

विज्ञापन

डुमरांव : गेहूं की फसल को बचाने को लेकर सिकरौल-भोजपुर रजवाहा से जुड़े किसान काफी चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि 15 दिन हो गये, लेकिन अभी तक इस रजवाहा में पानी नहीं आया.पानी नहीं मिलने के कारण गेहूं की फसल खराब हो रही है. इस हालत में अधिकतर किसान अपने डीजल पंप के माध्यम से फसलों को बचाने के लिए आर्थिक तंगी झेल रहे हैं.

जो किसान कर्ज लेकर खेती किये हैं, उनके सामने अब फसल को बचाने के लिए पैसा जुगाड़ करने के लिए कोई दूसरा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है़़ वे अब मायूस हो कर फसल को भगवान पर ही छोड़ दिये हैं़ किसान भोला यादव, महेश यादव, सूरज आदि ने नहर विभाग से रजवाहा में पानी देने की गुहार लगायी है. किसानों ने कहा कि गेहूं की अंतिम पटवन से दाना पुष्ट होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन