पूर्व सचिव ने शिक्षकों से किया अभद्र व्यवहार

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय के पूर्व सचिव द्वारा विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान पहुंच कर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप शिक्षकों ने लगाया है. जानकारी के अनुसार विद्यालय खुलने के बाद चेतना सत्र के दौरान विद्यालय के सभी छात्र प्रार्थना के लिए लाइन में खड़े […]
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय के पूर्व सचिव द्वारा विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान पहुंच कर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप शिक्षकों ने लगाया है. जानकारी के अनुसार विद्यालय खुलने के बाद चेतना सत्र के दौरान विद्यालय के सभी छात्र प्रार्थना के लिए लाइन में खड़े थे़
इसी बीच विद्यालय के पूर्व सचिव रहे रामअशीष पासवान विद्यालय परिसर में पहुंच कर प्रधानाध्यापक के साथ मिड डे मिल की बात को लेकर उलझ गये़ इसके बाद प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया कि चेतना सत्र के बाद बात करेंगे़ इसी बात के बाद प्रधानाध्यापक राधेश्याम राम और इनके बीच विवाद बढ़ता गया़ पूर्व सचिव शिक्षक को गाली गलौज करने लगे और इनके साथ मारपीट शुरू कर दी. ऐसा वाकया देख विद्यालय के सभी शिक्षक और रसोइया मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किये. इसके बाद विद्यालय के शिक्षक शिवबाला, अनुबाला, जयश्री, सुरेश कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




