बक्सर सेंट्रल जेल के कक्षपाल को मारी गोली

बक्सर : बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल के कक्षपाल को किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी है. जानकारी के मुताबिक घायल कक्षपाल को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि स्थिति अब खतरे से बाहर है. जानकारी के मुताबिक कक्षपाल रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ड्यूटी खत्म कर अपने घर […]
बक्सर : बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल के कक्षपाल को किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी है. जानकारी के मुताबिक घायल कक्षपाल को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि स्थिति अब खतरे से बाहर है. जानकारी के मुताबिक कक्षपाल रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में नहर के पास किसी ने उन्हें गोली मार दी. उसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो पाया है.
गौरतलब हो कि हाल में बक्सर जेल से पांच खूंखार कैदी फरार हो गये थे. जिसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. इस आरोप में कई जेलकर्मी निलंबित भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










