134 कार्टन शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
134 कार्टन शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वाहन से बरामद हुई 134 कार्टन शराब नैनीजोर में भी 88 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार राजपुर/ब्रह्मपुर : बक्सर से राजपुर पुलिस और ब्रह्मपुर पुलिस की सक्रियता से शराब की एक बड़ी खेप बरामद हुई. इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर शराब के धंधे […]

विज्ञापन

पिकअप वाहन से बरामद हुई 134 कार्टन शराब

नैनीजोर में भी 88 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
राजपुर/ब्रह्मपुर : बक्सर से राजपुर पुलिस और ब्रह्मपुर पुलिस की सक्रियता से शराब की एक बड़ी खेप बरामद हुई. इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर शराब के धंधे में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. राजपुर में 134 कॉर्टन शराब पिकअप वाहन से बरामद हुई, तो ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव से 88 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. शराब की खेप को होली में खपाने की तैयारी थी. पुलिस को तस्करों के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है. जिसके आधार पर और कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजपुर में एक पिकअप वाहन से शराब की एक बड़ी खेप लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर देवल पुल के समीप वाहन चेकिंग लगाया गया. जहां से सासाराम नंबर की एक पिकअप वाहन से 134 कॉर्टन शराब बरामद हुई. वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मपुर पुलिस ने नैनीजोर गांव के एक घर में छापेमारी कर 88 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
पिकअप वाहन भी जब्त : शराब के साथ रोहतास जिला निवासी धर्मवीर कुमार तथा नैनीजोर निवासी विजय पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. टीम में गांव अवर निरीक्षक ददन राम, एएसआइ किशुन दयाल महतों सहित सैप के जवान शामिल थे.
एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर दोनों जगहों पर हुई छापेमारी
पुलिस ने फिर तोड़ी तस्करों की कमर
बक्सर पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर तस्करों की कमर टूट गयी है. इसके पहले भी पुलिस ने कई बार तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी कीमत पर तस्कर बचना चाहिए. इसके साथ ही शराब की बरामदगी तथा अपराधियों के धर पकड़ को लेकर विशेष निर्देश दिया था.
डुमरांव
पांच साल के बाद भी 20 गलियों व नालियों का निर्माण कार्य है बाकी
नगर परिषद की चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है. इसको
लेकर मतदाताओं में विकास के वायदे का मंथन शुरू हो गया है वहीं संभावित प्रत्याशी भी विगत पांच वर्ष में वायदों के अनुरूप कार्य नहीं किये गये मुद्दों की तलाश में जुटे हैं. जिसे वे
चुनाव में जनता को पूरा करने के नाम पर भजा सकें. इस बार परिषद के चुनाव में विकास के मुद‍्दे के साथ पांच वर्षों में तय वायदे पूरा नहीं करने के मामले भी उठाये जाएंगे. अभी से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन