वार्ड में बननी है अभी 7 किलोमीटर सड़क

Updated at : 03 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड में बननी है अभी 7 किलोमीटर सड़क

बक्सर : नगर के बीचो बीच वार्ड 3 स्थित है. सबसे ज्यादा जनसंख्या, मतदाता एवं नगर को चेयरमैन का वार्ड है. जहां वायदे के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा काम किया गया है. पांच वर्षों में 20 से ज्यादा पीसीसी सड़कों का निर्माण हुआ है अभी भी करीब 20 गलियों का निर्माण होना बाकी है. वार्ड […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर के बीचो बीच वार्ड 3 स्थित है. सबसे ज्यादा जनसंख्या, मतदाता एवं नगर को चेयरमैन का वार्ड है. जहां वायदे के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा काम किया गया है. पांच वर्षों में 20 से ज्यादा पीसीसी सड़कों का निर्माण हुआ है अभी भी करीब 20 गलियों का निर्माण होना बाकी है. वार्ड में बनायी गयी कुछ सड़कों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत बीच में ही खोद दिया गया है. जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मतदाताओं की मानें तो वार्ड पर्षद ने अपने दायित्व का पालन नहीं किया है. वार्ड में कहीं भी डस्टबीन नजर नहीं आती है. घरों के कचरे को पास के खाली जगहों एवं नाले की पानी को गिराया जाता है. पूरे जगहों में घर बनने के बाद जल निकासी की समस्या बन गयी है.

क्या कहते हैं वार्डवासी
पहले तो मिट्टी कार्य हमलोगों को ही कराने को कहा गया पर हम लोगों ने मिट्टी का काम नहीं कराया तो आजतक गली एवं नाली का निर्माण नहीं करायी गयी. इस कारण हमारा पानी पास के खाली जगह में ही गिरता है.
दीपक कुमार
कचरे का उठाव नहीं होता है. सड़क तो बना था जिस सीवरेज वालों ने बीच में ही खोद दिया है. वार्ड में कचरे के लिए निर्धारित जगह व डस्टबीन नहीं दिखता है.
राम नरेश सिंह
नगर पर्षद की जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ा वार्ड है. काम के अनुपात में नगर पर्षद से फंड नहीं मिल पाया है जिसके कारण अभी भी करीब 20 गलियों का निर्माण कार्य बाकी है.
शकुंतला देवी, वार्ड पर्षद
जिन वार्डों में काम अधूरा है उसे पूरा कराया जा रहा है. जिन गलियों का अभी तक पक्का निर्माण नहीं हो सका है उसे प्रमुखता से कराया जायेगा.
अनिल कुमार, नगर पर्षद बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन