जीत की खुशी में खूब उड़े गुलाल

Updated at : 03 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
जीत की खुशी में खूब उड़े गुलाल

इटाढी : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में हरपुर व जयपुर पंचायत के उपचुनाव में दो पदों की मतगणना पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. जिसमें वार्ड सदस्य-9 के लिए लक्ष्मण राम ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुडडू रजक को 48 मतों से पराजित किया. वही ग्राम कचहरी के वार्ड नम्बर-14 के पंच सदस्य […]

विज्ञापन

इटाढी : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में हरपुर व जयपुर पंचायत के उपचुनाव में दो पदों की मतगणना पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. जिसमें वार्ड सदस्य-9 के लिए लक्ष्मण राम ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुडडू रजक को 48 मतों से पराजित किया. वही ग्राम कचहरी के वार्ड नम्बर-14 के पंच सदस्य के लिए उषा देवी ने 54 वोटों से मनसा देवी को हराया

. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य के लिए तीन-तीन उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा था. जिसमें वार्ड सदस्य के लिए लक्ष्मण राम को 135, गुड्डू रंजक को 87 व राजू राम को 40 वोट मिले. वहीं पंच के लिए उषा देवी को कुल 130 मत, मनसा देवी 76 मत व संगीता देवी को 56 मत मिले थे. दोनों पदों के जीत पर उम्मीदवारों ने जमकर अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दिया.

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन