22 लाख से डुमरांव स्टेशन के बहुरेंगे दिन

Updated at : 03 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
22 लाख से डुमरांव स्टेशन के बहुरेंगे दिन

डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन के दिन अब बहुरेंगे. इसके लिए रेल विभाग ने स्टेशन का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया है. रेलवे द्वारा करीब 22 लाख रुपये की लागत से स्टेशन परिसर को सौंदर्यीकरण करने की योजना है. इस योजना के तहत विभाग कार्य योजना शुरू कर दिया है. विभागीय निर्देश के अनुसार […]

विज्ञापन

डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन के दिन अब बहुरेंगे. इसके लिए रेल विभाग ने स्टेशन का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया है. रेलवे द्वारा करीब 22 लाख रुपये की लागत से स्टेशन परिसर को सौंदर्यीकरण करने की योजना है. इस योजना के तहत विभाग कार्य योजना शुरू कर दिया है. विभागीय निर्देश के अनुसार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर पांच फेजों में कार्य कराने की बात कही गयी है. जिसमें पहले फेज में बुकिंग व पूछताछ कांउटर परिसर को रंग-बिरंगे टाइल्स से सजाने के बाद शेड की मरम्मती का कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं दूसरे फेज में रेलवे ट्रैक की घेराबंदी व चहारदीवारी का कार्य शुरू किया गया है.

अधिकारियों ने किया था निरीक्षण : पिछले 17 सितंबर को दानापुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में रेल अधिकारियों ने डुमरांव में रेल यात्रियों की मूलभूत सुविधा को लेकर निरीक्षण किया था. निरीक्षण के क्रम में स्टेशन प्रबंधक द्वारा प्रतिवेदन नहीं भेजने पर फटकार भी लगायी थी. बताया जाता है कि रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति ने रेल विभाग से मांग उठायी थी. समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि डुमरांव स्टेशन की आमदनी सलाना करीब चार करोड़ रुपये से अधिक है.
लेकिन इसके बाद भी रेल विभाग उदासीन बना रहा. समिति ने सुविधा बढ़ाने को लेकर डीआरएम दानापुर के यहां ज्ञापन सौंप गुहार लगायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन