शौचालय और स्वच्छता पर एचएम के साथ विचार

डुमरांव : संकुल संसाधन केंद्र परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को गुरु गोष्ठी आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रूप उपस्थित प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नामांकित छात्रों के छात्रवृत्ति, पोशाक एवं किशोरी स्वास्थ्य योजना से संबंधित निकासी के लिए हस्ताक्षर युक्त सूची को तत्काल जमा करने का निर्देश दिया गया. वहीं शौचालय एवं स्वच्छता […]
डुमरांव : संकुल संसाधन केंद्र परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को गुरु गोष्ठी आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रूप उपस्थित प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नामांकित छात्रों के छात्रवृत्ति, पोशाक एवं किशोरी स्वास्थ्य योजना से संबंधित निकासी के लिए हस्ताक्षर युक्त सूची को तत्काल जमा करने का निर्देश दिया गया. वहीं शौचालय एवं स्वच्छता से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन एवं सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया. वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संदेश वितरण के लिए उपस्थित प्रधानाध्यापकों के बीच ग्रीटिंग का वितरण किया गया. जबकि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति की खिलायी गयी. गोली का प्रतिवेदन जमा किया गया. शौचालय एवं स्वच्छता को लेकर प्रधानाध्यापक व संबंधित शिक्षकों को शौचालय निर्माण व उपयोग को लेकर बच्चों को जागरूक करने की बात कही. 17 मार्च तक जिला को खुले में शौच मुक्त करने को जिला,
अनुमंडल और प्रखंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं. ताकि हर घर में शौचालय निर्माण हो. इसके लिए डीएम रमण कुमार हर घर पहुंच शौचालय निर्माण व उपयोग की जानकारी ले रहे हैं. स्वच्छता को लेकर डीएम रमण कुमार द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चों को स्वच्छता संदेश का ग्रीटिंग का वितरण होगा. गोष्ठी के दौरान साधनसेवी पवन कुमार मिश्रा, बीआरपी डॉ महेश प्रसाद यादव, एमडीएम प्रभारी प्रीति सिन्हा, सीआरसीसी कमलेश सिंह, हरेराम, संजय कुमार यादव, नंदलाल सिंह, अजमल इमाम सहित प्रधानाध्यापक इंद्रेश कुमार मिश्र उर्फ राहुल मिश्र सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




