चौसा में रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्रॉली, लाइन बाधित

Updated at : 02 Mar 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
चौसा में रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्रॉली, लाइन बाधित

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के चौसा स्टेशन के क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर की ट्राली फंस जाने के कारण डाउन लाइन एक घंटे तक बाधित रहा. इस दौरान लंबी दूरी की कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. डाउन लाइन बाधित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रैक्टर […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के चौसा स्टेशन के क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर की ट्राली फंस जाने के कारण डाउन लाइन एक घंटे तक बाधित रहा. इस दौरान लंबी दूरी की कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. डाउन लाइन बाधित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रैक्टर की ट्राॅली में सीमेंट भरा हुआ था. रेलवे कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर अखौरीपुर गोला की तरफ से आ रहा था.

इसी दौरान ट्रैक पर ट्रैक्टर खराब हो गया. इसकी सूचना मिलते ही गुमटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तुरंत चौसा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसपी सिंह को दी. स्टेशन से तुरंत रेल पुलिस व आइओडब्लू को घटनास्थल पर भेजा गया. इनलोगों ने ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को तुरंत ठीक करा कर वहां से तीन बजकर पांच मिनट पर हटा दिया. इसके बाद अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया.

इन ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा असर : रेलवे ट्रैक पर ट्राॅली फंस जाने के कारण अप में जानेवाली पटना-सिकंदराबाद, नयी दिल्ली भागलपुर एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन