महिला की हत्या का खुलासा आरोपितों ने कबूला गुनाह
Updated at : 02 Mar 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

शादी में रोड़ा बनने पर की गयी थी महिला की हत्या मृतका के पुत्र के बयान पर छह पर प्राथमिकी बक्सर : महिला की हत्या के मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर नगर पुलिस ने कर लिया है. पकड़े गये आरोपितों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की, तो सारा मामला […]
विज्ञापन
शादी में रोड़ा बनने पर की गयी थी महिला की हत्या
मृतका के पुत्र के बयान पर छह पर प्राथमिकी
बक्सर : महिला की हत्या के मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर नगर पुलिस ने कर लिया है. पकड़े गये आरोपितों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की, तो सारा मामला खुल कर सामने आ गया. पूछताछ के दौरान नामजदों ने बताया कि महिला के पुत्र पर जून, 2016 में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. इसमें महिला को भी नामजद किया गया था. इसे लेकर नामजद इस पर शादी का दबाव बना रहे थे, जिसका महिला शायरा बानो विरोध कर रही थी. इसके बाद नामजदों ने एक प्लानिंग के तहत महिला की हत्या कर शव को ब्रिज के नीचे फेंक दिया. घटना के वक्त महिला की बेटी पर भी नामजद लोगों ने जानलेवा हमला किया था लेकिन वह किसी तरह भाग कर सारी बात अपने भाई को बतायी थी.
छह के विरुद्ध मामला दर्ज, चार गिरफ्तार : मृतका के पुत्र के बयान पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें परवीन खातून, शबनम खातून, अजमेरा बेगम, फिरोज खां, कुन्नू बेगम और शकील खां शामिल हैं. इसमें से परवीना खातून, शबनम खातून, अजमेरा बेगम और फिरोज खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जबकि कन्नू बेगम व शकील खां पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. मंगलवार को ही पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया था.
मामला प्रेम प्रसंग का
महिला के पुत्र के बयान पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. हत्या करनेवाले सभी आरोपित लड़की पक्ष के हैं. 6 जून, 2016 को औद्योगिक थाने में महिला के बेटे जुबैर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें सुलह की बात चल रही थी. इससे पहले ही हत्या हो गयी. इसी के सुलह कराने की बात गत छह माह से चल रही थी. लेकिन, बात नहीं बन रही थी. इसी बीच प्लानिंग कर महिला की हत्या कर दी गयी.
राघव दयाल, थानाप्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




