जख्मी युवक की इलाज के दौरान बनारस में मौत

Updated at : 18 Feb 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
जख्मी युवक की इलाज के दौरान बनारस में मौत

दूसरे युवक की भी हालत बनी हुई है गंभीर गुरुवार को चौसा-गोला के समीप दो बाइकों की हुई थी सीधी टक्कर चौसा : सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक इंद्रजीत बिंद की शुक्रवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक सोनू रावत की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के […]

विज्ञापन

दूसरे युवक की भी हालत बनी हुई है गंभीर

गुरुवार को चौसा-गोला के समीप दो बाइकों की हुई थी सीधी टक्कर
चौसा : सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक इंद्रजीत बिंद की शुक्रवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक सोनू रावत की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गयी. विदित हो कि गुरुवार को बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर अखौरीपुर चौसा गोला के समीप दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें अखौरी गोला निवासी इंद्रजीत बिंद
और सोनू रावत गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गये थे. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था. इंद्रजीत की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन