वाहनों के निकलने के इंतजार में खड़ी रहीं ट्रेनें

बक्सर : बुधवार को शहर में जाम का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा. शहर से निकलने व शहर में आने वाले वाहन चालकों के कारण बक्सर रेलवे स्टेशन से पूरब स्थित इटाढ़ी रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लग गया. रेलवे क्राॅसिंग जाम होने के कारण बुधवार की देर शाम चार ट्रेनों के परिचालन पर […]
बक्सर : बुधवार को शहर में जाम का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा. शहर से निकलने व शहर में आने वाले वाहन चालकों के कारण बक्सर रेलवे स्टेशन से पूरब स्थित इटाढ़ी रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लग गया. रेलवे क्राॅसिंग जाम होने के कारण बुधवार की देर शाम चार ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा. विक्रमशीला सहित चार ट्रेनें रेलवे क्राॅसिंग से वाहनों के हटने के इंतजार में खड़ी रही. जाम हटाने के लिए बक्सर जीआरपी के सिपाहियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.
इस दौरान लगभग एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. बुधवार की सुबह और दोपहर शहर में जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा. पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




