बकायेदारों का काटा गया बिजली का कनेक्शन

चक्की : लंबे समय से बिजली जला रहे उपभोक्ता समय से बिल जमा नहीं किये, तो बिजली विभाग ने ऐसे ग्राहकों का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. विभाग फिलहाल वैसे लोगों का कनेक्शन काट रहा है, जिनका बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है. गुरुवार को सिमरी प्रखंड अंतर्गत आशा पडरी […]
चक्की : लंबे समय से बिजली जला रहे उपभोक्ता समय से बिल जमा नहीं किये, तो बिजली विभाग ने ऐसे ग्राहकों का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. विभाग फिलहाल वैसे लोगों का कनेक्शन काट रहा है, जिनका बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है. गुरुवार को सिमरी प्रखंड अंतर्गत आशा पडरी गांव में मो. गनी, मो. अफजल हुसैन, मो मुमताज, इंद्रजीत तिवारी, गोरख पांडेय, मोती राम सहित दर्जनों लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया. कनीय अभियंता ने बताया कि जिनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, वे जल्द से अपना बकाया राशि जमा कर कनेक्शन शुरू करा लें. वरना चोरी-छिपे बिजली का उपयोग करते पाये जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. विभाग के इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है. वहीं, जेइ ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए भी छापेमारी अभियान क्षेत्र में चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




