स्नातक चुनाव में प्रखंड कार्यालय होंगे मतदान केंद्र

Updated at : 07 Feb 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक चुनाव में प्रखंड कार्यालय होंगे मतदान केंद्र

चक्की में चार और केसठ में महज 16 स्नातक मतदाता बक्सर : स्नातक निर्वाचन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के चैंबर में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ डीडीसी मो. मोबिन अली अंसारी ने बैठक की. बैठक में स्नातक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के बाद तैयार किये गये प्रारूप […]

विज्ञापन

चक्की में चार और केसठ में महज 16 स्नातक मतदाता

बक्सर : स्नातक निर्वाचन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के चैंबर में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ डीडीसी मो. मोबिन अली अंसारी ने बैठक की. बैठक में स्नातक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के बाद तैयार किये गये प्रारूप के प्रस्ताव व सहमति पर चर्चा की गयी. बक्सर नगर पर्षद के लिए एमपी हाइ स्कूल व डुमरांव में राज हाइस्कूल के अलावा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया.
जिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रमण कुमार के निर्देश पर तैयार किये गये मतदान केंद्रों के प्रारूप पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने सहमति जतायी. बैठक में मौजूद जिला उप निर्वाचन अधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि तैयार प्रारूप पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति मिल गयी है. प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए इसे चुनाव आयोग को भेजा जायेगा. स्नातक निर्वाचन में किसी भी मतदाता को उनके आवास से 16 किलोमीटर के अंदर ही बूथ बनाने का प्रावधान है. सभी पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जाना है. किसी भी एक बूथ पर एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं रहेंगे.
साथ ही आयोग के गाइड लाइन के मुताबिक एक बूथ पर कम-से-कम तीस मतदाता होने आवश्यक हैं. इस तरह जिले के चक्की में चार व केसठ में महज 16 मतदाता ही हैं, तो उनके लिए बूथ नहीं बनाया जा सकता. वे संबंधित प्रखंड कार्यालय पर बने गया स्नातक निर्वाचन बूथ पर मतदान करेंगे. बैठक में आधा दर्जन राजनीतिक दलों के सदस्य थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन