छत का छज्जा गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के तियरा-धनसोई मुख्य मार्ग पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सामने एक घर के छत का छज्जा गिरने से सगीर मियां के आठ वर्षीय पुत्र राजा की मौत हो गयी. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली का खंभा गाड़ने के लिए इसके सपोर्ट […]
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के तियरा-धनसोई मुख्य मार्ग पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सामने एक घर के छत का छज्जा गिरने से सगीर मियां के आठ वर्षीय पुत्र राजा की मौत हो गयी. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली का खंभा गाड़ने के लिए इसके सपोर्ट के लिए बगल के एक स्वर्ण दुकानदार के घर के छज्जा में बांधा गया था, तभी दोपहर एक बजे अचानक कोई काम करने के दौरान छत का छज्जा टूट कर गिर पड़ा, जिसके नीचे खड़ा बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया़
जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए बनारस ले जाया जा रहा था, तभी कोचस के समीप जाते ही उसकी मौत हो गयी़ इस खबर के बाद परिजनों सहित आस-पास के घरों में मातमी माहौल छा गया. जबकि इस छज्जा के टूटने का वजह ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को दोषी ठहराया जा रहा है़ वहीं, इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे तियरा मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम ने परिजनों को ढाढंस बंधाते हुए बीडीओ को सूचित किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




