कृषि यंत्रों पर मिलेगा एक करोड़ रुपये का अनुदान

Updated at : 07 Feb 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि यंत्रों पर मिलेगा एक करोड़ रुपये का अनुदान

आठ व नौ फरवरी को लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेला बक्सर : जिले के किसानों को जागृत करने के उद्देश्य से इ किसान भवन, बक्सर के सभागार में कृषि यांत्रिकीकरण मेले की सफलता के लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने बैठकें की. इस बाबत दोपहर दो बजे से आत्मा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में […]

विज्ञापन

आठ व नौ फरवरी को लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेला

बक्सर : जिले के किसानों को जागृत करने के उद्देश्य से इ किसान भवन, बक्सर के सभागार में कृषि यांत्रिकीकरण मेले की सफलता के लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने बैठकें की. इस बाबत दोपहर दो बजे से आत्मा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि दिनांक 08 फरवरी को राज उच्च विद्यालय में आयोजित मेले में प्रत्येक प्रखंडों से 50-50 किसानों के जत्थे का निर्माण करें.
जत्थे में शामिल किसानों को सुविधा के साथ मेले में परिभ्रमण कराते हुए स्थानीय वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में हो रहे इनोवेटिव कार्यों से रूबरू कराएं, ताकि किसानों में आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी के साथ उसकी महत्वों की जानकारी मिल सके. इस बाबत सभी प्रखंड मुख्यालय पर बस की सुविधा सुबह आठ बजे मुहैया करायी जायेगी. दोपहर 04 बजे कृषि यंत्रों से जुड़े स्थानीय विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गयी.
बैठक का उद्देश्य उचित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त यंत्रों को मुहैया कराने पर केंद्रित किया गया था. इस बाबत सभी डीलरों से भंडार का आकलन तथा अधिकतम मूल्य का सत्यापित प्रति प्राप्त कर इसे सुरक्षित कर लिया गया. मेले में 106 चाफ कटर मैनुअल, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, 401 एचडीपीइ लैमीनेटेड पाइप, 11 मिनी रबी राइस मिल, 38 रोटावेटर, 42 जिरोटिलेज आदि पर कुल एक करोड़ पैंतीस लाख तीन हजार तक की राशि अनुदान के रूप में दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन