बोलेरो से विदेशी शराब जब्त
Updated at : 06 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. डुमरांव के बन्हेजी डेरा गांव में 324 बोतल शराब दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ बक्सर/डुमरांव : डुमरांव पुलिस ने शनिवार को बन्हेजी डेरा गांव के समीप छापेमारी कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया. बरामद शराब झारखंड में बनायी गयी है. पुलिस इस मामले में […]
विज्ञापन
कार्रवाई. डुमरांव के बन्हेजी डेरा गांव में 324 बोतल शराब
दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ
बक्सर/डुमरांव : डुमरांव पुलिस ने शनिवार को बन्हेजी डेरा गांव के समीप छापेमारी कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया. बरामद शराब झारखंड में बनायी गयी है. पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ कर रही है. अब तक की एक माह के अंदर डुमरांव पुलिस की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है. डुमरांव पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया. सभी शराब की बोतलें शराब 27 पेटियों में रखी गयी थीं. इस संबंध में एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में शराब की खेप डुमरांव के बन्हेजी डेरा गांव में लायी जा रही है,
जहां से उसे खपाने की तैयारी में तस्कर लगे हुए हैं. सूचना मिलने के साथ ही डुमरांव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. गठित टीम द्वारा शनिवार की देर रात बन्हेजी डेरा गांव के समीप छापेमारी की गयी, जहां एक बोलेरो गाड़ी से 27 पेटियों में छुपाकर रखी गयी शराब की 324 बोतलें बरामद हुईं. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि शराब के पीछे किसका हाथ है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कारोबारियों ने कई लोगों के नाम बताये हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




