एसडीओ होंगे निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी
Updated at : 06 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पर्षद चुनाव को लेकर तैयारी शुरू बक्सर : बिहार नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम के तहत वर्ष 2017 में होनेवाले नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसके आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिला निर्वाचन विभाग को पत्र निर्गत किया है. पत्र के अनुसार नगर निगम […]
विज्ञापन
नगर पर्षद चुनाव को लेकर तैयारी शुरू
बक्सर : बिहार नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम के तहत वर्ष 2017 में होनेवाले नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसके आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिला निर्वाचन विभाग को पत्र निर्गत किया है. पत्र के अनुसार नगर निगम व नगर पर्षद चुनाव में उस क्षेत्र के सबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निबंधन पदाधिकारी बनाया गया है. निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन नियमावली, मतदाता सूची के विखंडीकरण, नाम, निष्पादन दावा-आपत्ति आवेदन आदि का कार्य भी एसडीओ को ही करना है. इसके लिए एसडीओ को अपने अधीनस्थ अधिकारी को रिवाइजिंग ऑथॉरिटी नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है.
इस संदर्भ में जिला निर्वाचन विभाग को प्राप्त पत्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 7158 व 7159 है. अब यह तय भी हो गया है कि लगातार दो निकाय चुनाव के बाद आरक्षण के चक्रानुक्रम में कौन सा वार्ड किस कोटि के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है या आरक्षण के दायरे से बाहर होगा. चुनाव की तैयारी विभागीय स्तर से चल रही है, लेकिन पटना प्रमंडल अंतर्गत नगर पर्षद का चुनाव 2017 के जून महीने में होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




