विद्यालय से अभिलेख गायब, जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Updated at : 05 Feb 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय से अभिलेख गायब, जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

डुमरांव़ : सूबे की सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर हर रोज नयी-नयी व्यवस्थाएं लागू कर रही है, लेकिन धरातल पर शिक्षा व्यवस्था में काफी लापरवाही व अनियमितता देखने को मिल रही है़ एेसा ही एक मामला प्रखंड के नेनूआं गांव स्थित बांके बिहारी संस्कृत हाइ स्कूल में आया है़ इस विद्यालय के सारे […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : सूबे की सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर हर रोज नयी-नयी व्यवस्थाएं लागू कर रही है, लेकिन धरातल पर शिक्षा व्यवस्था में काफी लापरवाही व अनियमितता देखने को मिल रही है़ एेसा ही एक मामला प्रखंड के नेनूआं गांव स्थित बांके बिहारी संस्कृत हाइ स्कूल में आया है़ इस विद्यालय के सारे अभिलेख वर्षों से गायब हैं, फिर भी विभाग द्वारा सुविधाएं प्रदान की जाती है़ ताज्जुब की बात है कि इस मामले को लेकर विभाग ने जिला स्थापना शिक्षा पदाधिकारी से जांच करायी गयी

थी जांच में अनियमितता व अभिलेखों के प्रस्तुत नहीं किये जाने के बाद भी विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से लोगों के बीच आक्रोश पनप रहा है़ इस मामले का खुलासा हुआ तब जब आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश तिवारी को इस संबंध में सूचना पदाधिकारी द्वारा सूचना उपलब्ध करायी गयी. विभागीय सूचना के अनुसार विद्यालय में नवम वर्ग में चौदह व दशम् वर्ग में दस छात्र-छात्राओं का ही नामांकन दर्ज है़ इसके साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा पूर्व से विद्यालय का गोपनीय अभिलेख नहीं मिलने की सूचना दी गयी है़

ऐसी स्थिति में आरटीआइ कार्यकर्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि किस स्थिति में विभाग द्वारा सारी योजनाओं की राशि उपलब्ध करायी जाती है़ उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है़ वहीं दूसरी ओर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार की मानें तो इस मामले में वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन