बक्सर स्टेशन पर बनेगा पांच सितारा होटल
Updated at : 04 Feb 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/पटना : केंद्रीय बजट में देश के ए-वन व ए श्रेणी के चार सौ रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रावधान किया गया है. इसमें पहले चरण में 25 स्टेशनों को विकसित किये जाने की योजना तैयार की गयी है. इसके तहत पूर्व मध्य रेल (पूमरे) के तीन स्टेशन विकसित […]
विज्ञापन
बक्सर/पटना : केंद्रीय बजट में देश के ए-वन व ए श्रेणी के चार सौ रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रावधान किया गया है. इसमें पहले चरण में 25 स्टेशनों को विकसित किये जाने की योजना तैयार की गयी है. इसके तहत पूर्व मध्य रेल (पूमरे) के तीन स्टेशन विकसित किये जायेंगे. इसमें बक्सर, मुजफ्फरपुर, पटना साहिब व पटना घाट और स्टेशन शामिल हैं.
विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की योजना पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनर्शिप (पीपीपी) मोड पर पूरा किया जायेगा, जहां रेलवे यात्रियों को पांच सितारा होटल की सुविधा के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य कॉमर्शियल एक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. बक्सर में 13.97 एकड़, मुजफ्फरपुर में 4.40 एकड़ और पटना सिटी व पटना घाट में 5.90 एकड़ भूखंड चिह्नित हैं.
इन भूखंडों को चयनित एजेंसियों को स्टेशन डेवलपमेंट के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. इन स्टेशनों की मुख्य बिल्डिंग के दो फ्लोर पर रेलवे के ऑपरेशन कार्य को संचालित करने को लेकर सुरक्षित रखा जायेगा. साथ ही अन्य फ्लोर पर होटल और वाणिज्यिक उपयोग के लिए भवन निर्माण किया जायेगा. विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की योजना को पीपीपी मोड पर पूरी की जायेगी. इस योजना को पूरी करने के लिए पूमरे प्रशासन शीघ्र ही सेवा शर्त तैयार कर निजी एजेंसी को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




