ट्रेनों की राह में कोहरा बना रोड़ा, एक दर्जन ट्रेनें लेट
Updated at : 03 Feb 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन

10 घंटे से लेकर 20 घंटे की देरी से चल रही हैं ट्रेनें समय से नहीं मिल रही है यात्रियों को सूचना बक्सर : उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण गुरुवार को एक बार फिर से पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस रूट से गुजरनेवाली मेल व पैसेंजर ट्रेनों के विलंब […]
विज्ञापन
10 घंटे से लेकर 20 घंटे की देरी से चल रही हैं ट्रेनें
समय से नहीं मिल रही है यात्रियों को सूचना
बक्सर : उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण गुरुवार को एक बार फिर से पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस रूट से गुजरनेवाली मेल व पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. गुरुवार को भागलपुर से आनंद बिहार को जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. वहीं, दिल्ली से आनेवाली अधिकांशत ट्रेनें अपनें निधार्रित समय से करीब 10 घंटे से लेकर 20 घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के विलंब से चलने व ट्रेनों के रद्द कर दिये जाने से इसका बुरा असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है. एक दिन के सफर को पूरा करने में यात्रियों से दो से तीन दिनों का समय लग जा रहा है. वहीं, ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर ठिठुरते रहे. शीतलहर का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है.
धकधक कर 90 से 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलनेवाली ट्रेनें धीमी पड़ गयी हैं. घना कोहरा उनकी राह में रोड़ा बन गया है. वहीं, गुरुवार को गरीब रथ, जनसधारण एक्सप्रेस और नार्थइस्ट एक्सप्रेस के रद्द हो जाने से शुक्रवार को दिल्ली से बक्सर नहीं आयीं. रेलवे ने कई और ट्रेनों को रद्द किया है. ऐसे में ट्रेनों को रद्द और लेट होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों की मानें, तो ट्रेनों के रद्द होने की सूचना यात्रियों को सही समय पर नहीं मिल रही है. रेलवे टिकट कराने के समय मोबाइल नंबर लिया जाता, लेकिन उस पर ट्रेन रद्द होने की जानकारी नहीं दी जाती. गुरुवार को बक्सर स्टेशन पर गाजीपुर से आये यात्री अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप चौधरी, चौसा से आये संतोष यादव, पंकज कुमार, चौसा से दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ अजय कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने से काफी परेशानी हो रही है, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा.
डाउन की लेट ट्रेनें समय
हावड़ा-अमृतसर मेल 20 घंटे
पंजाब एक्सप्रेस 14 घंटे
तूफान एक्सप्रेस 13 घंटे
जनसाधारण एक्सप्रेस 10 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस 8 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 8 घंटे
अप की लेट ट्रेनें समय
कुंभ एक्सप्रेस 12 घंटे
फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 8 घंटे
विभूति एक्सप्रेस 8 घंटे
जोगबनी एक्सप्रेस 5 घंटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




