शहर की अंधेरी गलियां भी होंगी रोशन
Updated at : 03 Feb 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में पांच सौ लगेंगी नये सीएफएल लाइट बक्सर : शहर की अंधेरी गलियों में रोशनी के लिए नगर पर्षद द्वारा सीएफएल लाइटें लगायी जायेंगी. सीएफएल लगाने के लिए शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जिसके बाद मार्च माह तक सीएफएल लाइटें लगा दी जायेंगी. ऐसे में अब उन गलियों में भी रात […]
विज्ञापन
शहर में पांच सौ लगेंगी नये सीएफएल लाइट
बक्सर : शहर की अंधेरी गलियों में रोशनी के लिए नगर पर्षद द्वारा सीएफएल लाइटें लगायी जायेंगी. सीएफएल लगाने के लिए शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जिसके बाद मार्च माह तक सीएफएल लाइटें लगा दी जायेंगी. ऐसे में अब उन गलियों में भी रात में रोशनी होगी, जहां पहले अंधेरा रहता था. नगर पर्षद विभाग के अनुसार शहर में करीब पांच सौ सीएफएल लाइटें लगायी जायेंगी. सीएफएल लाइट लगने के बाद अब शहर में कुल करीब नौ सौ लाइटें हो जायेंगी. ऐसे में लाइट लगने के बाद शहर के किसी भी कोने में अंधेरा रहने की कोई गुंजाइश नहीं होगी.
पूर्व में लगी थी एलइडी लाइट : पिछले साल नगर के कई वार्डों में एलइडी लाइट लगायी गयी थी. इन वार्डों में 390 लाइटें लगायी गयी थीं, जिसपर करीब 28 लाख रुपये खर्च हुए थे. 390 पोलों के बाद भी बहुत ऐसे विद्युत पोल हैं, जहां लाइट नहीं लगायी गयी है और मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहता है. ऐसे में नगर पर्षद ने इन जगहों को रोशन करने के लिए पुन: सीएफएल लाइट लगाने की योजना बनायी है. इसको लेकर नगर पर्षद ने निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
मार्च तक लग जायेंगी लाइटें
निविदा की प्रक्रिया के बाद सीएफएल लाइट लगायी जायेगी. मार्च माह तक लाइट लग जाने की उम्मीद है. इसकी प्रक्रिया चल रही है. सीएफएल लग जाने के बाद उन गलियों में भी रोशनी पहुंचेगी, जहां पहले अंधेरा रहता था.
इफ्तेखार अहमद, उपमुख्य पार्षद, नगर परिषद बक्सर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




