एसबीआइ सेवा केंद्र से चोरी

Updated at : 02 Feb 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ सेवा केंद्र से चोरी

बक्सर/डुमरांव : पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने मंगलवार की रात एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का दीवार काट कर लाखों रुपये मूल्य के सामान व 25 हजार रुपये नकद की चोरी ली. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में […]

विज्ञापन

बक्सर/डुमरांव : पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने मंगलवार की रात एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का दीवार काट कर लाखों रुपये मूल्य के सामान व 25 हजार रुपये नकद की चोरी ली. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चंदन कुमार द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

वहीं, चोरों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया. जानकारी के अनुसार कोरानसराय थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय के समीप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का छेनी, हथौड़ी से दीवार तोड़ कर चोरों ने बैंक से करीब 63 हजार रुपये का लैपटाॅप, 15 हजार मूल्य के फोटो प्रिंटर, तीन हजार मूल्य के की बोर्ड चार हजार मूल्य के स्केनर व 45 हजार मूल्य के डेक्सटाप के साथ 25 हजार नकदी सहित दो लाख 31 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी केंद्र से हुई है.

संचालक चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम अपने केंद्र को प्रतिदिन की तरह बंद करके अपने घर चला गया. जब सुबह 8:30 बजे अपने केंद्र को खोलने पहुंचा, तो देखा कि उसके अंदर का सामान इधर-उधर फेंका हुआ है. कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ, तो देखा कि दुकान के पीछे लगी खिड़की को देखा, तो उसका दीवार टूटा हुआ था, जिसको तोड़ कर चोर केंद्र के अंदर पहुंचे थे. लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले ग्राहक सेवा केंद्र के समीप मध्य विद्यालय से भी चोरी हुई थी. चोरी की घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन