मेगा ब्लॉक में फंसी रही हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर और रघुनाथपुर के बीच मंगलवार को मेगा ब्लॉक रहने के कारण अप में जानेवाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा. मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद अप लाइन का परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. मेगा ब्लॉक होने के कारण रघुनाथपुर में हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस […]
बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर और रघुनाथपुर के बीच मंगलवार को मेगा ब्लॉक रहने के कारण अप में जानेवाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा. मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद अप लाइन का परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. मेगा ब्लॉक होने के कारण रघुनाथपुर में हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक खड़ी रही.
जबकि लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बिहिया में तथा श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा में आधा घंटा तक खड़ी रही. मेगा ब्लॉक होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार मंगलवार को 11 बजे से लेकर दो बजे तक रघुनाथपुर और बक्सर के बीच में मरम्मत का कार्य कराने को लेकर मेगा ब्लाक लगाया गया था. मरम्मत का कार्य समाप्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




