खाना बनाने के दौरान किशोरी झुलसी

बिहिया : थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में रविवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से एक किशोरी बुरी तरह से झुलस गयी, जिसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया में भरती कराया गया. किशोरी का नाम शोभा कुमारी (15 वर्ष) बताया जाता है, जो कि चकवथ गांव निवासी हरि […]
बिहिया : थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में रविवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से एक किशोरी बुरी तरह से झुलस गयी, जिसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया में भरती कराया गया. किशोरी का नाम शोभा कुमारी (15 वर्ष) बताया जाता है, जो कि चकवथ गांव निवासी हरि शंकर रजक की पुत्री है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त किशोरी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस लीकेज होने से आग लग गयी और वह बुरी तरह से झुलस गयी. घायल किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




