शराबबंदी व नशामुक्ति की बिहार ने जो ज्योति जगायी है, वह बुझनेवाली नहीं है

बक्सर/राजपुर : निश्चय यात्रा के दौरान सोमवार को सीएम नीतीश कुमार राजपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले ओडीएफ हुए वार्ड नंबर सात का जायजा लिया. 20 मिनट तक एक-एक घरों में घुस कर सात निश्चयों का हाल जाना. इसके बाद वे मंच पर आये. नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी और नशामुक्ति की […]
बक्सर/राजपुर : निश्चय यात्रा के दौरान सोमवार को सीएम नीतीश कुमार राजपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले ओडीएफ हुए वार्ड नंबर सात का जायजा लिया. 20 मिनट तक एक-एक घरों में घुस कर सात निश्चयों का हाल जाना. इसके बाद वे मंच पर आये. नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी और नशामुक्ति की बिहार ने जो ज्योति जलायी है, वह बुझनेवाली अब नहीं है. नीतीश ने कहा कि बिहार पूर्ण शराबबंदी की ओर अग्रसर हैं. राज्य शराबबंदी से नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहा है.
सीएम ने बिहार के सभी गांवों को बारी-बारी से स्मार्ट बनाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी एक ऐतिहासिक कदम है और लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है. खासकर उन्होंने इसके लिए महिलाओं को धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि बिहार के कई जिलों में ऐसे प्रखंड हैं, जो खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं. उन्होंने जनता से वादा किया कि 2018 तक हर घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचा दिया जायेगा और इस साल के दिसंबर माह तक हर घर में बिजली पहुंचाने का कार्य पूरा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




