बिहार के महानायक नीतीश कुमार : मुखिया शशिकला

राजपुर : कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही इस पंचायत की मुखिया शशिकला देवी ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री को बिहार का महानायक की संज्ञा से संबोधित करते हुए पंचायत का सम्मान बढ़ाने के लिए गौरवान्वित महसूस किया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में एक तकनीकि संस्थान खोलने की मांग की. इसके बाद राज्य के […]
राजपुर : कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही इस पंचायत की मुखिया शशिकला देवी ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री को बिहार का महानायक की संज्ञा से संबोधित करते हुए पंचायत का सम्मान बढ़ाने के लिए गौरवान्वित महसूस किया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में एक तकनीकि संस्थान खोलने की मांग की. इसके बाद राज्य के अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री 20 घंटा काम करते हैं.
इनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है़ इनके सहयोग से ही विगत दो सप्ताह पहले मंगरांव, नागपुर, डेहरी सहित छह पंचायतों में सूखे से निजात के लिए निकृष पंप कैनाल बनाने की मंजूरी मिल गयी है. खनन एवं भूतत्व विभाग मंत्री भुनेश्वर सिंह ने कहा कि बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री ने सात निश्चय का संकल्प ले लिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




