कारोबारी के घर छापा, 40 बोतल देशी शराब बरामद

डुमरांव : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शहर में शराब की बिक्री को लेकर कारोबारी तत्पर हैं. डुमरांव पुलिस ने सोमवार की देर शाम रिहायशी इलाके के रामलगन कहार की गली स्थित एक मकान में छापेमारी कर 40 बोतल देशी शराब बरामद किया है. पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया. […]
डुमरांव : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शहर में शराब की बिक्री को लेकर कारोबारी तत्पर हैं. डुमरांव पुलिस ने सोमवार की देर शाम रिहायशी इलाके के रामलगन कहार की गली स्थित एक मकान में छापेमारी कर 40 बोतल देशी शराब बरामद किया है. पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया. पुलिस के अनुसार कारोबारी अशोक कुमार रजक बताया जाता है.
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना कारोबारी के पुत्र द्वारा डुमरांव थाना को दी गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस घर पर पहुंच कर कमरे की तलाशी लेने शुरू कर दी. तलाशी के दौरान कारोबारी के कमरे में छिपा कर रखी 40 बोतल देशी शराब बरामद की गयी. कारोबारी के पुत्र ने पुलिस को बताया कि पिता द्वारा किये जा रहे इस कारोबार का कई बार विरोध किया था, लेकिन नहीं माने जाने पर ऐसा कदम उठाना पड़ा. वहीं, मुहल्ले के समाजसेवियों ने पुत्र के इस जज्बे की काफी सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




