कुष्ठ की बीमारी ठीक होनेवाली : पांडेय

Updated at : 30 Jan 2017 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठ की बीमारी ठीक होनेवाली : पांडेय

बक्सर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य के अवसर पर जिला कुष्ठ नियंत्रण इकाई के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पुराना सदर अस्पताल से किया गया. स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया तथा […]

विज्ञापन

बक्सर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य के अवसर पर जिला कुष्ठ नियंत्रण इकाई के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पुराना सदर अस्पताल से किया गया. स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया तथा आम जनता को कुष्ठ के प्रति जागृत और संकल्प दिलाया गया. इसके पूर्व जन जागरूकता के लिए पुराना अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गयी.

रैली में राज्य संपाेषित बालिका विद्यालय, एनसीसी के युवा तथा कुष्ठ विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी सहभागिता निभायी. पुराना सदर अस्पताल परिसर में इस अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बक्सर के कुष्ठ नियंत्रण इकाई के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिग्राम पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह एवं सेवाभाव रखते थे. इस लिए आज का दिन कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है. कुष्ठ बीमारी कीटाणुओं के कारण होती है. इसका इलाज संभव है. शरीर के चमड़े पर सफेद दाग दिखे व उसमें किसी प्रकार का दर्द नहीं हो,

तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए. इस मौके पर लोगों को संकल्प दिलाया गया कि संदेहास्पद कुष्ठ रोगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायेंगे. इस मौके पर डॉ आरएन वर्मा, कर्मचारी हरेराम सिंह, आनंद मोहन सिंह, दीपक कुमार वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि वर्कर शामिल थे. वहीं, दूसरी तरफ एनसीसी बटालियन द्वारा रैली निकाली गयी. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कर्नल ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के प्रति महात्मा गांधी को काफी स्नेह और प्रेम रहता था. इस मौके पर सुबेदार मेजर अशोक कुमार, बीएचएम प्रदीप तिर्की, एनसीसी के सभी स्टाप एवं संत मैरी उच्च विद्यालय के सिस्टर संध्या कुजूर शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन