पटरी पर गंदगी देख बिफरे अधिकारी, लगाया क्लास

Updated at : 28 Jan 2017 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
पटरी पर गंदगी देख बिफरे अधिकारी, लगाया क्लास

बक्सर : हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार शनिवार को श्रमजीवी ट्रेन से बक्सर स्टेशन पहुंचे, जहां एक-एक कर सभी कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पटरी पर गंदगी देख भड़क गये और सफाई कर्मियों की क्लास लगा दिया. निरीक्षण की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इसके साथ ही कई […]

विज्ञापन

बक्सर : हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार शनिवार को श्रमजीवी ट्रेन से बक्सर स्टेशन पहुंचे, जहां एक-एक कर सभी कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पटरी पर गंदगी देख भड़क गये और सफाई कर्मियों की क्लास लगा दिया. निरीक्षण की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि हरहाल में स्टेशनों पर बेहतर सफाई व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो. इसके साथ ही कई मुद्दों पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. इस मौके पर रेलवे विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. मुख्य अभियंता श्रमजीवी ट्रेन से बक्सर स्टेशन पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन