बस में ट्रक टकराया, तीन छात्राएं जख्मी
Updated at : 26 Jan 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-पटना मुख्य मार्ग पर बाइपास के समीप हुआ हादसा बक्सर : मुख्यमंत्री परिभ्रमण के लिए बोधगया गयी बक्सर की तीन छात्राएं सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गयीं. बोधगया से लौटते वक्त आरा-पटना मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक की हुई भिड़ंत में तीनों छात्राएं जख्मी हो गयीं. जिन्हें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज के […]
विज्ञापन
आरा-पटना मुख्य मार्ग पर बाइपास के समीप हुआ हादसा
बक्सर : मुख्यमंत्री परिभ्रमण के लिए बोधगया गयी बक्सर की तीन छात्राएं सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गयीं. बोधगया से लौटते वक्त आरा-पटना मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक की हुई भिड़ंत में तीनों छात्राएं जख्मी हो गयीं. जिन्हें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से इलाज करने के बाद उन्हें अपने गांव इटाढ़ी प्रखंड के बसुधर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार बसुधर मध्य विद्यालय की छात्राएं मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बस से बोधगया गयी थी. जहां से लौटते वक्त मंगलवार की देर रात तेज गति से आ रहे ट्रक ने आरा-पटना मुख्य मार्ग पर टक्कर मार दी. इसमें बसुधर गांव निवासी वंदना कुमारी, प्रीति कुमारी तथा गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक परेशान हो गये. लेकिन शुक्र की बात यह रही कि इतनी बड़ी टक्कर होने के बाद भी छात्राओं को हल्की चोटें ही लगी हैं. सभी छात्राएं सुरक्षित हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




