अतिक्रमण से सिमट रहा रामरेखाघाट मौनी अमावस्या को जुटेगी भारी भीड़

बक्सर : धार्मिक एवं आस्था की नगरी में 27 जनवरी को आस्था का सैलाब पांच राज्यों से उमड़ पड़ेगा. 27 को मौनी अमावस्या है. इस अवसर पर पांच राज्यों से श्रद्धालु बक्सर स्नान करने के लिए आयेंगे. जुटनेवाली भीड़ के आगे रामरेखाघाट छोटा पड़ जाता है. इन श्रद्धालुओं की श्रद्धा को पूर्ण कराने में पंडों […]
बक्सर : धार्मिक एवं आस्था की नगरी में 27 जनवरी को आस्था का सैलाब पांच राज्यों से उमड़ पड़ेगा. 27 को मौनी अमावस्या है. इस अवसर पर पांच राज्यों से श्रद्धालु बक्सर स्नान करने के लिए आयेंगे. जुटनेवाली भीड़ के आगे रामरेखाघाट छोटा पड़ जाता है. इन श्रद्धालुओं की श्रद्धा को पूर्ण कराने में पंडों की सहभागिता रहती है.
लेकिन पंडों की श्रद्धालुओं के लिए लगाये गये मचानों से घाट पर अतिक्रमण का माहौल कायम हो गया है. इसके कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. एक ही पंडा बाबा द्वारा दर्जनों मचान लगा दिया गया है, जिससे पूरा घाट ही अतिक्रमण की चपेट में आकर मचानमय हो गया है. इस अतिक्रमण पर प्रशासन का कोई कार्रवाई नहीं होती है. इस कारण मचानों की संख्या इतनी अधिक हो गयी है कि घाट पर जगह ही सिमट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




