पुलिस को धक्का दे फरार हुआ तस्कर

Updated at : 24 Jan 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को धक्का दे फरार हुआ तस्कर

डुमरांव : रेलवे स्टेशन के समीप स्थानीय पुलिस ने शराब के साथ एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसी दौरान दूसरा तस्कर पुलिस को धक्का देकर फरार होने में कामयाब हो गया है. पुलिस फरार हुए तस्कर की खोज को लेकर टीम गठित कर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

डुमरांव : रेलवे स्टेशन के समीप स्थानीय पुलिस ने शराब के साथ एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसी दौरान दूसरा तस्कर पुलिस को धक्का देकर फरार होने में कामयाब हो गया है. पुलिस फरार हुए तस्कर की खोज को लेकर टीम गठित कर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर टेक्सटाइल्स काॅलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह बताया जाता है. जबकि फरार हुए युवक की

पहचान आमसारी गांव के मनोज सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार कारोबारी के गिरफ्तारी से शराब के अवैध कारोबार का नेटवर्क की जानकारी मिली है. ये युवक शराबियों के यहां शराब की होम डिलिवरी करते थे. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की टैक्सटाइल्स काॅलोनी इलाके से दो युवक चार बोतल अंगरेजी शराब को होम डिलेवरी करने बाइक से शहर की ओर जा रहे है.

सूचना मिलते ही पुलिस दो मोबाइल पुलिस को स्टेशन की ओर भेजी. जबकि अन्य पुलिस के जवानों को बाइपास व जंगलीनाथ मंदिर सड़क पर भेजा गया. रविवार की देर शाम मोबाइल टाइगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप दोनों युवकों को धर दबोचा. इसी दौरान एक युवक पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों कारोबारियों के घर व ठिकाने पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन