ट्रेन हादसों के बाद बक्सर में बढ़ायी गयी ट्रेनों की सुरक्षा

बक्सर : रेल हादसों में आइएसआइ के हाथ होने के बाद दानापुर रेल मंडल ने स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रविवार को बक्सर स्टेशन से जानेवाली ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों की सामान की जांच की गयी. इसके साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन और ट्रैक की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. आने-जानेवाले […]
बक्सर : रेल हादसों में आइएसआइ के हाथ होने के बाद दानापुर रेल मंडल ने स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रविवार को बक्सर स्टेशन से जानेवाली ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों की सामान की जांच की गयी. इसके साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन और ट्रैक की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. आने-जानेवाले यात्रियों की सामान की भी जांच की जा रही है. वहीं, सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से रेलवे ट्रैकों पर नजर रखे हुए है,
जिसको लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी की एक विशेष टीम भी बनायी गयी है. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जीआरपी को स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है, तो उसकी सूचना यात्री तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को दें. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है. इसको लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




