ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Updated at : 18 Jan 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक वृद्ध महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. महिला की उम्र करीब 60 साल है, जिसकी अबतक पहचान नहीं हो पायी है. वहीं, अहले सुबह नगर के पांडेयपट्टी स्थित रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक युवक संदिग्ध स्थिति में रेलवे पटरी के पास […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक वृद्ध महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. महिला की उम्र करीब 60 साल है, जिसकी अबतक पहचान नहीं हो पायी है. वहीं, अहले सुबह नगर के पांडेयपट्टी स्थित रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक युवक संदिग्ध स्थिति में रेलवे पटरी के पास गिरा हुआ था.

युवक को जीवित देख लोगों ने जीआरपी बक्सर को सूचित किया. जीआरपी ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. युवक की पहचान जिले के सिकरौल थाना के इंगलिशपुर के वकील यादव के पुत्र राज कुमार यादव के रूप में हुई है.

युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन