मानव शृंखला का किया गया पूर्वाभ्यास

ब्रह्मपुर : मंगलवार को प्रखंड के सीआरसी निमेज के छात्र-छात्राओं ने 21 जनवरी को शराबबंदी को लेकर बननेवाली मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया. इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कन्या मध्य विद्यालय निमेज से लेकर ब्रह्मपुर चौराहा तक मानव शृंखला का निर्माण किया. मानव शृंखला को लेकर सभी छात्र-छात्रा काफी उत्साहित नजर आ रहे […]
ब्रह्मपुर : मंगलवार को प्रखंड के सीआरसी निमेज के छात्र-छात्राओं ने 21 जनवरी को शराबबंदी को लेकर बननेवाली मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया. इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कन्या मध्य विद्यालय निमेज से लेकर ब्रह्मपुर चौराहा तक मानव शृंखला का निर्माण किया. मानव शृंखला को लेकर सभी छात्र-छात्रा काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कल्याण कुमार, शशिकांत ओझा, राजेश पासवान, अनिल कुमार सहित कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहानाज, प्रियंका कुमारी, ज्ञान सुधा, सीमा ओझा ने छात्र-छात्राओं को मानव शृंखला बनाये जाने का अभ्यास कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




