मां ने बेटों पर दर्ज करायी पति के हत्या की प्राथमिकी

Updated at : 17 Jan 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
मां ने बेटों पर दर्ज करायी पति के हत्या की प्राथमिकी

बक्सर : धनसोई थाना के कैथहर कला की रहनेवाली एक महिला में अपने पांच बेटों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत धनसोई थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त महिला प्यारो देवी ने अपने पति मोहन सिंह की हत्या के आरोप में […]

विज्ञापन

बक्सर : धनसोई थाना के कैथहर कला की रहनेवाली एक महिला में अपने पांच बेटों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत धनसोई थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त महिला प्यारो देवी ने अपने पति मोहन सिंह की हत्या के आरोप में दूसरी पत्नी से उत्पन्न पांच बेटों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि मोहन सिंह ने पहले प्यारो देवी से शादी की थी, जिससे उसके दो पुत्र हैं. बाद में अपने भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी भाभी से ही शादी कर ली,

जिनसे उसको पांच पुत्र पैदा हुए थे. बाद में इन लोगों में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद रहता था. मोहन सिंह अपनी दूसरी पत्नी के पास ही काफी समय गुजारते थे. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति की हत्या जहर देकर कर दी गयी है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में स्वाभाविक मृत्यु की बात सामने आ रही है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन