भभुआ की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
Updated at : 15 Jan 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

बनारस की टीम को 55 रनों से मिली हार दानापुर रेलवे और आरा एकादश के बीच आज होगा क्वार्टर फाइनल बक्सर : फैज अहमद की स्मृति में 11वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को किला मैदान में खेल का उद्घाटन डॉ महेंद्र प्रसाद, डॉ शैलेश कुमार और डॉ तनवीर फरीदी ने किया. इस […]
विज्ञापन
बनारस की टीम को 55 रनों से मिली हार
दानापुर रेलवे और आरा एकादश के बीच आज होगा क्वार्टर फाइनल
बक्सर : फैज अहमद की स्मृति में 11वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को किला मैदान में खेल का उद्घाटन डॉ महेंद्र प्रसाद, डॉ शैलेश कुमार और डॉ तनवीर फरीदी ने किया. इस अवसर पर अतिथियों ने फैज अहमद की स्मृति में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अहमद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा. उनको सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है. इस दौरान भभुआ और मनोज तिवारी क्लब, वाराणसी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जिसमें भभुआ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी भभुआ की टीम ने 28.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 164 बनायी,
जिसमें रजनीश कुमार सबसे ज्यादा रन 59 रन बनाये. वहीं, वाराणसी की ओर से अनूप भारद्वाज ने 4 विकेट लिया. जवाब में उतरी मनोज तिवारी क्लब, वाराणसी की टीम 24.1 में 109 रन पर सिमट गयी, जिससे भभुआ ने मनोज तिवारी क्लब वाराणसी को 55 रनों से हरा दी. मौके पर सेठ छन्नुलाल जी, राकेश कुमार, सीनियर मैनेजर, बुलबुल कुमार, गुड्डू सिंह, पप्पू चौबे, विजय पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




